किसान के घर से डेढ़ लाख रुपये चोरी
सैफनी। कस्बा क्षेत्र के गांव सद्दीकनगर में रात के समय घर की दीवार काटकर बदमाशों ने किसान के घर में घुसकर मैथा आयल व सोनों चांदी के जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चुरा ले गए। दिन निकलने पर मामले की जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
चौकी क्षेत्र के सद्दीकनगर गांव निवासी छोटेलाल शर्मा सोमवार रात वह अपनी पत्नी शंति देवी के साथ कमरे के पास बने बरामदे में सो रहा था। बताया कि रात किसी समय घर के कमरे की पीछे की ओर से दीवार काटकर कुछ बदमाश उसके घर के कमरे में घुस आए जहां बदमाश ने कमरे में रखा बीस किसो मैंथा का तेल सोने व चांदी के जेवरात चांदी के सिक्के आदि समान समेट कर ले गए। सुबह के समय शांति तड़के में किसी काम के लिए उठी तो सबसे पहले उसने कमरे का ताला खोला,तो घर का कमरा खुलते ही कमरे के पीछे की ओर से दीवार में लगे नकब के देखकर उसके होश उड़ गए। आनन फानन में मामले की जानकारी पति को दी। उसके बाद कमरे में जाकर देखा तो कमरे का सामान जमीन पर पड़ा हुआ था। शोरगुल की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके आ गए। सुबह तड़के में ही कुछ लोग जंगल में खोजबीन करते हुए जंगल की ओर चले गए। घर से कुछ ही दूरी पर जंगल में गृहस्वामी का संदूक एक खेत में पड़ा मिला था। गृहस्वामी के मुताबिक बदमाश घर से डेढ़ लाख रुपये का माल चुरा ले गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी ली।