फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुनाव का चौथा चरण, 78.68 फीसदी लोगों ने डाले अपने मत

Wed, 09 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को स्वार क्षेत्र में 78.68 फीसदी लोगों ने अपने मत डाले। मतदान स्वार विकास खंड के 469 पोलिंग बूथ पर सुबह सात बजे से शुरू हुआ। कोहरा और ठंड के बाद भी बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन



मतदान के दौरान दढ़ियाल में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के पथराव और मारपीट की घटना हुई। एक पक्ष के लोगों ने दढ़ियाल चौकी का घेराव किया। पुलिस ने बल प्रयोग कर बवाल करने वाले लोगों को नियंत्रित किया। ग्राम पंचायत चुनाव के चार चरणों में होने वाले मतदान के तहत बुधवार को स्वार क्षेत्र में अंतिम चरण की पोलिंग हुई।


मतदान में 2500 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया था। पुलिस-प्रशासन चौथे चरण के चुनाव को संवेदनशील मानकर चल रहा था। इसको लेकर सभी संवेदनशील बूथों पर पुलिस की तैैनाती की थी। क्षेत्र के सभी 469 बूथों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई। मतदान में स्त्री, पुरुष, युवा व बुजुर्गों में जमकर मतदान किया।
विज्ञापन



कई बूथों पर पुरुषों के मुकाबाले महिलाओं की कतार लंबी थी। दोपहर के वक्त मतदान की रफ्तार जरूर कुछ धीमी हुई, लेकिन शाम के वक्त फिर से बूथों पर लंबी कतार लग गई। कई मतदान केंद्रों पर शाम के 4.30 बजे तक लंबी कतार लगी हुई थी। इसलिए वोटिंग का काम भी कई बूथों पर देर तक चला।


मतदान के दौरान पर्यवेक्षक जय प्रकाश त्रिवेदी, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वामी, सीडीओ अमित किशोर, एडीएम एमपी सिंह सहित सभी जोनल, स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस केंद्रों का भ्रमण किया। कई मतदान केंद्रों के बाहर खड़े लोगों को पुलिस ने लाठी फटकार खदेड़ा।


कई केंद्रों के बाहर फर्जी वोटिंग को लेकर नोकझोंक की घटनाएं भी हुई। डीएम राकेश कुमार सिंह के मुताबिक अंतिम चरण के चुनाव में 78.68 फीसदी मतदान हुआ है। कहीं से किसी बड़ी घटना के बारे में सूचना नहीं प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि चारो चरणों का चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना की तैयारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें