फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू के ठहरने के स्थान को संग्रहालय बनाया जाएगा : आजम

Wed, 09 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ी एक और ऐतिहासिक इमारत को शहर में उनके म्यूजियम के रूप में संवारा और संरक्षित किया जाएगा। नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि बापू रामपुर आकर जिस घर में ठहरते थे और मोहम्मद अली जौहर से मिलते थे। उसे संग्रहालय के रूप में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन



इसके लिए पहले उस घर को ट्रस्ट खरीदेगा और फिर वहां रहने वाले पुराने लोगों से राय ली जाएगी। उसी प्रकार उस घर को संवार कर संरक्षित किया जाएगा। बापू से जुड़ी स्मृतियों में शहर एक और कदम आगे बढ़कर देश में अलग पहचान बनाएगा। देश में दिल्ली के राजघाट के अलावा सिर्फ रामपुर में ही गांधी समाधि में बापू की अस्थियां हैं।


इससे रामपुर की गांधी समाधि का विशेष महत्व है। अब शहर में बापू का म्यूजियम भी होगा, जो राष्ट्रपिता की स्मृतियों से संजोया जाएगा। आजम खां ने कहा कि शहर के मोहल्ला चौक सईद खां स्थित एक घर है, जिसमें बापू रामपुर आने पर ठहरा करते थे। उसके उनके म्यूजियम के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके लिए पहले मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट उस घर को खरीदेगा। इसके बाद उसे बापू के म्यूजियम के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें