फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पंचायत चुनाव में बढ़ेंगे 75 हजार वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। पुनरीक्षण के दौरान दो लाख से ज्यादा वोटर बढ़े, लेकिन 1.29 लाख वोटों को काटा भी गया है। इस तरह 75 हजार से ज्यादा वोटरों की संख्या बढ़ गई है। वोटर सूची बनाने का काम अभी तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव अगले साल होने प्रस्तावित हैं। इसको देखते हुए चुनाव आयोग पूरे प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम करा रहा है। ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीके से यह काम किया जा रहा है। गांव-गांव जाकर बीएलओ मतदाताओं के नाम बढ़ाने, घटाने के साथ ही मतदाताओं के विवरण में संशोधन कर रहे हैं। अभी तक जो डाटा सामने आया है, उसके अनुसार जिले में अब तक 75 हजार मतदाता बढ़ गए हैं।
हालांकि इस दौरान मतदाताओं के नामों को बढ़ाया भी गया है। साथ ही अयोग्य होने पर नाम काटे भी गए हैं। को काटा भी गया है। जिले में इस तरह अब पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में वोटरों की संख्या कुल 13,07620 हो गई है। अभी मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम किया जा रहा है। निर्धारित तारीखों में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। फिलहाल इसको लेकर सरकारी स्तर पर माथापच्ची चल रही है।
विज्ञापन



मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। अभी बीएलओ मतदाता सूचियों को अपडेट करने में लगे हैं। निर्धारित तारीख पर मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

अनिल कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचास्थानी

वोटरों पर नजर

कुल वोट बढ़े- 204153
कुल वोट घटे-129072
कुल बढ़े वोट-75081
कुल मतदाता हुए-1307620


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें