फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 37 ने बोला निकाह कबूल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 112 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए, जिनमें से 75 हिंदू और 37 मुस्लिम जोड़े हैं। सभी का विवाह उनके रीति रिवाजों के अनुसार कराया गया। साथ ही राज्यमंत्री समेत जिले के तमाम अधिकारियों ने वर-वधू को आशीष दिया।
विज्ञापन

लीला लॉन परिसर में आयोजित भव्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, सभापति उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ सूर्यप्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारी शामिल हुए। राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित होने वाले गरीब परिवारों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गरीब परिवारों के नवविवाहित जोड़ों को अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत के दौरान आर्थिक समस्याओं का भी खासा ध्यान रखा गया है, जिसके लिए विवाहित जोड़े को 35 हजार रुपये की नगद धनराशि उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है, ताकि उन्हें विवाह के तुरंत बाद आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों का धूमधाम से एक बड़े समारोह के माध्यम से विवाह संपन्न कराने की दिशा में प्रदेश सरकार कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। सामूहिक विवाह के योजना में 51 हजार रुपये प्रत्येक वैवाहिक जोड़े पर खर्च किए जाते हैं, जिनमें 35 हजार रुपये नगद एवं 10 हजार रुपये के उपहार तथा छह हजार रुपये प्रत्येक विवाहित जोड़े पर उनके धार्मिक रीति रिवाज से विवाह के आयोजन एवं खानपान पर खर्च किए जाते हैं। जिलाधिकारी ने सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि नव विवाहित जोड़ों को उनकी विवाह कार्यक्रम की यादें संजोने के लिए प्रत्येक जोड़े को उनकी फोटो एलबम एवं वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामभरत तिवारी, उपजिलाधिकारी सदर प्रवीण वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें