फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताहिर की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद की स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। पायल हत्याकांड के आरोपी ताहिर को रिमांड पर लेकर पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। इस स्कूटी का इस्तेमाल पायल के अपहरण में किया था। पुलिस ताहिर से पायल के मोबाइल फोन के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है। ताहिर को एसटीएफ ने बरेली से 14 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद गंज पुलिस ने उसे शनिवार को 14 घंटे के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के हमाम वाली गली निवासी पायल का रिश्ता मोहल्ला कुंडा के रहने वाले ताहिर के बेटे जहांगीर से तय हुआ था।आपसी मतभेद के चलते रिश्ता टूट गया था।लेकिन उसके बाद दोनों लोग आपस में बात किया करते थे।एक नवंबर को पायल अपनी सहेली के घर जाने का कहकर चली गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं आई थी।बाद में उसका तीन टुकड़ों में कटा हुआ शव कोसी नदी किनारे से बरामद हुआ था। हत्याकांड में पुलिस ने जहांगीर, इमरोज, ताहिर सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्याकांड में फरार चल रहे आखिरी नामजद आरोपी ताहिर को बरेली एसटीएफ ने सोमवार को गिरफ्तार गंज थाना पुलिस को सौंपा था। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने ताहिर की रिमांड के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिस पर कोर्ट ने ताहिर की 14 घंटे की रिमांड मंजूर की शुक्रवार को मंजूर कर दी थी। शनिवार सुबह नरेंद्र कुमार त्यागी ने जेल जाकर ताहिर को रिमांड कर लेकर पायल कोसी पुल तक ले जाने वाली स्कूटी को उसकी निशानदेही पर स्कूटी इमरोज के घर से बरामद कर ली। नरेंद्र कुमार त्यागी का कहना है कि मोबाइल के बारे में जानकारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ताहिर से पूछताछ के बाद पायल हत्याकांड से जुड़े कई अनसुलझी बातों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें