फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की शिकायत को कंट्रोल रूम बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ग्रामीण स्तर पर सफाई कर्मी गांव में नालियों की सफाई नियमित रूप से नहीं कर रहे है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा । इसकी शिकायत के लिए प्रशासन ने अब कंट्रोल रूम बना दिया है। कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

यह जानकारी जिलाधिकारी ने विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में दी। उन्होंने सफाई कर्मियों की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीपीआरओ डा. शरणजीत कौर को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीण स्तर पर तैनात प्रत्येक सफाई कर्मी की कार्यशैली की जांच करायें। जनपद स्तर पर सफाई कर्मियों की लापरवाही पर अंकुश लगाने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका नंबर-0595-2350291 है। उन्होंने कहा कि जिस गांव में सफाई कर्मी नियमित रूप से सफाई नहीं कर रहे है तो उस गांव के लोग इस कंट्रोल रूम नम्बर पर फोन कर सफाई कर्मी की शिकायत दर्ज कराएं। कहा कि स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले ‘एक शाम शहीदों एवं स्वच्छता के नाम’ कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों के प्रतिभाग करने वाले बच्चों के लिए ऑडिशन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इस अवसर पर सीडीओ शिवेंद्र कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन उमेश कुमार मंगला,सीएमओ डा. सुबोध कुमार शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें