फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता और गुरु के चरणों से सब सुलभ: विजय कौशल जी महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
माता-पिता और गुरु के चरणों से सब सुलभ
विज्ञापन

रामपुर। श्रीराम कथा में कथा व्यास ने माता-पिता व गुरु के महत्व को समझाया। कथा व्यास ने कहा कि दुनिया के सब सुख और कष्टों का निवारण माता-पिता व गुरु के चरणों में ही है।
विज्ञापन

उत्सव पैलेस में चल रही श्रीराम कथा में कथा व्यास विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम स्वयं प्रात: उठकर माता-पिता व गुरु के चरणों में नमन करते थे। संसार में व्यवहार में परमार्थ और प्रभु का भजन एकांत में ही करना चाहिए। जो संसार को छोड़कर परमात्मा के लिए पागल होता है और अपना पूर्ण समर्पण करता है। उसके कष्ट निवारण के लिए प्रभु स्वयं दौड़े चले आते हैं। जिस प्रकार द्रौपदी और मीरा के संकट में भगवान श्रीकृष्ण और सबरी के उद्धार के लिए प्रभु श्रीराम स्वयं पहुंच गए थे। कथा व्यास ने कहा कि सुखी जीवन के लिए बाल्यकाल में सिर पर माता-पिता, युवा अवस्था में गुरु और बुढ़ापे में संतान का साया अपने ऊपर रखना चाहिए। कथा में किशोरी लाल, गोविंद, राजकुमार शौरी, श्याम गुप्ता, वीके जौहरी, रश्मि, सरिता, मधु, मिथलेश, रामदत्त शर्मा, रामबाबू, कपिल, अशोक सिंह, आदित्य शर्मा, अनिल राठोर, सतीश भाटिया, नरेंद्र मिश्रा, अनिल वशिष्ठ, सुभाष नंदा, मुनीश चंद्र शर्मा, राममुरारी लाल, निशा, प्रतिमा, राजीव, कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें