फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ कैंपस की सुरक्षा और बढ़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ कैंपस पर आतंकी साया, सुरक्षा बढ़ेगी
विज्ञापन

रामपुर। देश भर में सैन्य ठिकानों पर हो रहे आतंकी हमलों को देखते हुए रामपुर स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर की सुरक्षा को और कड़ा किया जाएगा। साथ ही जवानों को हर परिस्थिति से निपटने के लिए ट्रेनिंग के दौरान ही तैयार किया जाएगा। इस तरह के निर्देश सीआरपीएफ के आईजी ने ग्रुप सेंटर का जायजा लेेने के बाद दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती की जाएगी। उन्होंने इस दौरान अफसरों और जवानों को मुस्तैदी से काम करने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन

कश्मीर से लेकर अन्य स्थानों पर सैन्य बलों के ठिकानों पर आतंकी हमले हो रहे हैं,जिसके बाद सुरक्षा बलों को सतर्क रहने को कहा गया है। सैन्य बलों की सुरक्षा को और ज्यादा पुख्ता करने के लिए सीआरपीएफ कैंपस में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीआरपीएफ के आईजी सुभाष चंद्र रामपुर स्थित ग्रुप सेंटर पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने ग्रुप सेंटर के अफसरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रुप सेंटर के डीआईजी प्रवीन कुमार के साथ उन्होंने ग्रुप सेंटर में जवानों से मुलाकात की। साथ ही ग्रुप सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कैंपस के आसपास लगे जवानों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। आईजी ने जवानों का हौसला बढ़ाया साथ ही जवानों से सतर्क रहने के आदेश जारी किए हैं। साफ किया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। आईजी ने ट्रेनिंग को और ज्यादा बेहतर बनाने के साथ ही तकनीकी बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान उन्होंने अफसरों के साथ उन्होंने जवानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही कहा कि व्यवस्थाओं को और ज्यादा सुरक्षित रखा जाए। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। उन्होंने अफसरों से सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही तमाम बिंदुओं पर जानकारी ली। इस दौरान रेंज डीआईजी एसएस सिद्दू, डिप्टी कमाडेंट राजेश वत्स, डिप्टी कमांडेट कमल किशोर, सहायक कमांडेंट रोहित त्रिपाठी, योगेंद्र सागर, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें