फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 24 घंटे में 63. 15 मिलीमीटर बारिश, आज भी बरसेंगे बदरा

सार

अक्तूबर के महीने में सावन-भादो की तरह की होने वाली बारिश ने लोगों के लिए दिक्कत खड़ी करनी शुरू कर दी है।बारिश के अलर्ट के मद्देनजर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र और 12 वीं तक के स्कूल सोमवार को बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। अक्तूबर के महीने में सावन-भादो की तरह की होने वाली बारिश ने लोगों के लिए दिक्कत खड़ी करनी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार की रात से लगातार बारिश हो रही है। मानसून सीजन में जितनी बारिश नहीं हुई उससे अधिक बारिश पिछले तीन दिनों में हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में जिले में 63.15 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को रामपुर सहित आसपास के जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश के अलर्ट के मद्देनजर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र और 12 वीं तक के स्कूल सोमवार को बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बारिश के अलर्ट के मद्देनजर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी अधिकारियों को भ्रमणशील रहने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने रविवार को खुद भी तहसील टांडा क्षेत्र के ग्राम प्रानपुर स्थित कोसी नदी पुल पर जलस्तर की स्थिति तथा किसानों के खेतों में पहुंचकर उनकी फसल के नुकसान का जाएजा लिया। उन्होंने जलस्तर के बारे में अधिशासी अभियंता नहर खंड सियाराम से जानकारी प्राप्त की। नदी द्वारा कटान को रोकने के लिए पूर्व में निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के बावजूद भी संतोषजनक कार्य न कराए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभियंता नहर खंड को चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जैसे ही बरसात कम हो तत्काल कार्य प्रारंभ करा दिया जाए तथा नदी की धारा को तकनीकी रूप से दुरुस्त करने के लिए जेसीबी के माध्यम से कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें। पूर्व में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य मार्ग के कटान को रोकने के लिए भी निर्देशित किया था जिसके लिए समय पर प्रभावी कदम उठाने के परिणाम स्वरूप सड़क सुरक्षित स्थिति में है परंतु आसपास के क्षेत्र में कटान हो रहा है इसलिए बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को लगातार सक्रिय रहकर कार्य कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें