फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा लुढ़का लेकिन, आर्द्रता में बढ़ोतरी ने छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा लुढ़का लेकिन, आर्द्रता में बढ़ोत्तरी ने छुड़ाए पसीने
विज्ञापन

रामपुर।
आसमान में बादल छाने से मंगलवार के बाद बुधवार को भी तापमान में गिरावट हुई। लेकिन, आर्द्रता और ओसांक बढ़ने के कारण मौसम में उमस काफी बढ़ गई। जिससे लोगों को तापमान कम होने के बावजूद राहत नहीं मिली। वहीं शहर के कई हिस्सों में दिन भर बिजली की आंखमिचौली ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद मंगलवार को आसमान में बादल छाने के बाद तापमान 4 डिग्री सेल्सियस कम होकर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और कम होकर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आसमान में छाए बादलों ने लोगों को राहत के साथ बारिश की उम्मीद जगा दी। हालांकि पूरे दिन बारिश न होने के कारण लोग निराश हुए। वहीं आसमान में छाए बादलों के बीच आर्द्रता और ओसांक बढ़ने के कारण लोगों को तापमान कम होने के बावजूद भीषण उमस का सामना करना पड़ा। इस उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मंगलवार को आर्द्रता 53 फीसदी दर्ज की गई जो कि बुधवार को बढ़कर 69 फीसदी पहुंच गई। जिससे मौसम में उमस काफी बढ़ गई। जिस कारण कूलर-पंखे भी लोगों को राहत देने में नाकाम रहे। मौसम की इस मार के बीच में दिन-रात हो रही बिजल कटौती ने भी लोगों को बेहाल किया हुआ है। ज्वालानगर में सोमवार रात में करीब नौ बजे बिजली गुल हो गई, करीब एक घंटे बाद आपूर्ति चालू हुई लेकिन, कुछ देर बाद फिर बिजली गुल हो गई। वहीं मंगलवार दिन में भी सुबह से शाम तक कई बार घंटों बिजली गुल हुई। शाहबाद गेट, सिविल लाइंस, किला आदि बिजलीघर क्षेत्रों में अघोषित कटौती के कारण लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें