फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी पर हमला कर घायल किया, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मी पर हमला कर घायल किया, तहरीर दी
विज्ञापन

फोटो
सैफनी। कस्बे में गुरुवार देर शाम पानी लेने जा रहे बैंक के सफाई कर्मी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सिर पर सरिया से वार कर घायल कर दिया। मामले की पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में गुरुवार देर शाम कर्मचारी कार्य कर रहे थे। बैंक का ही सफाई कर्मी संजीव कर्मचारयों के लिए नजदीकी होटल से पानी लेने के लिए गया था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने संजीव पर पीछे से लोहे की सरिया से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी चीख सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे लेकिन, तब तक हमलवार फरार हो गए थे। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। संजीव ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें