फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालटेन की रोशनी में हो रही पढ़ाई, कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र के तहत दरकाली पंचायत में आज भी स्कूली बच्चे लालटेन की रोशनी में अपना भविष्य संवारने में जुटे हुए हैं। आलम यह है कि पंचायत क्षेत्र के चार गांव केवल एक फेस के सहारे ही चल रहे हैं। इन गांव में बल्ब जुगनू की तरह चमकते हैं। कई बार समस्या उठाने के बाद भी बोर्ड के आला अधिकारी केवल आश्वासन देने तक ही सिमटे हैं। समस्या का समाधान बीते करीब चार-पांच वर्षों से नहीं हो पा रहा।
दरकाली पंचायत के शरनाल, रडोली, मराला, दरकाली गांव बिजली की लो वोल्टेज से जूझ रहे हैं। इतनी कम बिजली में ग्रामीण न तो दैनिक कार्य कर पा रहे हैं और न ही विद्यार्थी पढ़ पा रहे। लो वोल्टेज की समस्या को लेकर पंचायत से कई मर्तबा बोर्ड के आला अधिकारियों को प्रस्ताव भेजे गए। लेकिन किसी ने ग्रामीणों की सुध नहीं ली। पंचायत में ट्रांसफार्मर की कमी के कारण समस्या बढ़ रही है। पंचायत के निंजू राम, गुलजारी लाल, जय सिंह, देवी सिंह, लखन पाल, बहादुर सिंह, चुना लाल, गोपी चंद, मेहर सिंह और अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और विद्युत बोर्ड से जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्या को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन



चार घरों तक नहीं पहुंच बिजली
प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड जहां हाईटेक होने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दरकाली पंचायत के डंकासेरी गांव में इनकी पोल खुल रही है। इस गांव के चार परिवार अभी भी बिजली व्यवस्था से कोसो दूर हैं। इन लोगों को आज दिन तक बिजली नसीब नहीं हो पाई है। डंकासेरी गांव के लालचंद, रतनदास, मराला गांव के चुन्नीलाल और गोपीचंद ने कई बार बोर्ड के अधिकारियों से उन्हें बिजली मुहैया करवाने की मांग की। लेकिन अभी तक उनके बिजली के मीटर नहीं लक सके।
विज्ञापन


बजट की कमी समस्या
विद्युत बोर्ड रामपुर के अधीक्षण अभियंता आरके ठाकुर ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में नई विद्युत लाइन बिछाने के लिए बजट आड़े आ रहा है। शरनाल और रडोली गांव में बिजली की समस्या को दूरे करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें