फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल की कैंटीन में शाम को छलक रहे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर की कैंटीन में शाम ढलने के बाद जाम छलकाए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। कैंटीन में सरेआम टेबल पर शराब की बोतल और गिलासों को सजाए जाने के आरोप लगे हैं। इस दौरान मरीजों को खाने-पीने की चीजें मौजूद होने के बावजूद सामान नहीं दिया जाता है। यह कह कर मरीजों को वापस भेज दिया जाता है कि यहां पर कोई सामान बेचने को नहीं है। अपनी दादी का इलाज करवाने पहुंचे एक युवक के साथ शुक्रवार देर रात यह सब हुआ और कैंटीन में जाम चलने के बाद वह भी हैरान हो गया, जबकि अस्पताल परिसर के भीतर किसी भी प्रकार का नशा ले जाना साफ मना है।
रामपुर बुशहर के मुनीश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब दस बजे वह अस्पताल की कैंटीन में अपनी दादी के लिए दूध और ब्रैड लाने के लिए पहुंचा। शर्मा ने बताया कि कैंटीन में तीन लोगों के अलावा अन्य कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। उन्होंने वहां पर टेबल सजाकर बैठे मौजूद लोगों से उन्हें सामान देने के लिए कहा तो नहीं दिया गया और साफ मना कर दिया कि यहां पर बेचने के लिए कुछ भी नहीं है। शर्मा ने बताया कैंटीन में ब्रैड, बिस्कुट और अन्य सामान मौजूद था। खनेरी अस्पताल की कैंटीन में इस प्रकार की घटना होना चिंता की बात है, क्योंकि चार जिलों के लोग यहां पर इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में देर रात कैंटीन में लोगों को खाने पीने का सामान उपलब्ध न करवा पाना अपने आप में एक चिंता का विषय है। लोगों की मांग है कि कैंटीन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को महीने में दो या तीन बार स्वयं जांच करनी चाहिए, जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर लगाम लग सके। साथ ही मरीजों को शाम सात बजे के बाद खाने पीने की चीजें भी उपलब्ध नहीं होती है। इससे मरीजों के साथ आए तीमारदारों को अस्पताल के बाहर से खाने पीने की चीजें लानी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. नरेंद्र ने बताया कि अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार के नशे को लाना या सेवन करना अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि वह इन दिनों वे अवकाश में है। यदि कैंटीन में इस प्रकार की कोई बात हुई है तो इसकी जांच पड़ताल की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। कैंटीन का टेंडर भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें