फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्गधाम की राह आसान बनाने को कार सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्गधाम की राह आसान बनाने को कार सेवा शुरू
विज्ञापन

रामपुर। स्वर्गधाम की राह को आसान बनाने के लिए आखिरकार कार सेवा शुरू कर दी गई। गुरुवार को दिन भर लोगों ने यहां पहुंचकर हाथों में फावड़ा लेकर मिट्टी व रोड़ा बजरी का भराव डलाव डाला गया। इस दौरान कहीं से ट्रैक्टर मंगवाया गया तो कहीं से फावडा। लोग सरकारी तंत्र के व्यवहार से नाराज दिखे।
विज्ञापन

सरकारी तंत्र को मुंह चिढ़ा रही कोसी मंदिर रोड स्थित स्वर्गधाम परिसर (श्मशान घाट) जाने वाली सड़क की हालत को सुधारने का बीड़ा आखिरकार रामपुर नागरिक समाज ने उठाया है। संगठन ने स्वर्गधाम तक जाने वाली सड़क को दुरुस्त कराने के लिए कार सेवा का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद संगठन से जुड़े तमाम प्रतिनिधियों के साथ ही आम लोग भी इस मार्ग की कार सेवा के लिए पहुंच गए। यहां पर कुछ लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली की व्यवस्था कराकर पहले मिट्टी व रोड़े की व्यवस्था की और फिर उसे कीचड़ भरे रास्ते के किनारे पर डालना शुरू किया गया। इस दौरान यहां 23 ट्रैक्टर ट्रालियों के जरिए भराव डालने का काम किया गया। सड़क को ऊंचा करने के साथ ही इसे चौड़ा करने का भी काम शुरू किया गया। स्वयंसेवियों ने साफ-साफ कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्य में यदि सहयोग करें तो स्वर्गधाम तक की राह और आसानी से बन जाएगी। इस दौरान काफी देर तक लोग पसीना बहाते हुए हाथ में फावड़ा लेकर सड़क पर भराव डालते रहे। इस दौरान लोगों में गुस्सा भी देखा। दावा किया गया कि जल्द ही इस सड़क का निर्माण करा लिया जाएगा। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष सतीश भाटिया, नवीन भाटिाय, पवन बांगा, राजीव अग्रवाल, ओपी भाटिया, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अचल राज पांडे, हरीश ध्यानी रविंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें