बुटीक संचलिका से हुई लूट का आरोपी कैमरे में कैद
रामपुर। दो दिन पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई बुटीक संचालिका से साढ़े तीन लाख की लूट के मामले में पुलिस को सीसीटीवी में कुछ आरोपी केे क्लू मिले है। जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहसिने आजम कालोनी निवासी तारीख अली की पत्नी साविया खान की शाहबाद गेट के निकट पहनावा के नाम से बुटीक शॉप है ,आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे एक्टिवा पर सवार एक नकाबापेश बदमाश ने तमंचे के बल पर उनसे सोने के जेवर, हीरे की अंगूूठी और पांच हजार रुपये लूट लिए थे। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस को पास में ही लगे एक घर में सीसी टीवी कैमरे में उसका चेहरा पुलिस को नजर आया। जिसके आधार पर पुलिस उसको तलाश रही है।