फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..नवेद के बेटे पर पर हमले के सुबूत जुटाने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नवेद के बेटे पर पर हमले के सुबूत जुटाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

रामपुर। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बेटे हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां पर हुए हमले के मामले में पुलिस चौबीस घंटे बाद भी किसी भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में हमले के सुबूत जुटाने में जुट गई है। इस मामले में क्रास रिपोर्ट होने के बाद मामला सियासी हो गया,जिसके बाद पुलिस इस मामले में अपने कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। पुलिस ने फिलहाल इस हमले में क्षतिग्रस्त हुई दोनों की गाड़ियों को टैक्नीकल मुआयने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बेटे हमजा मियां पर गुरुवार की रात में बाजार नसरुल्ला खां में हमला कर दिया गया था। उनकी कार को शीशे तोड़ डाले थे सथ ही हमजा मियां पर फायर भी किया गया था। हमजा का कहना कि हमलावर फोन पर विधायक अब्दुल्ला आजम खां से बात कर रहे थे। इस हमले के पीछे अब्दुल्ला आजम की साजिश है। घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात में ही नवेद मियां समर्थक और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में हमजा मियां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विधायक अब्दुल्ला आजम खां पर साजिशन हमला कराने की रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें अब्दुल्ला को धारा 120 बी, जबकि समी, साकिब, साकिब अहमद, आदिल जाफर, कामरान, साकिब उर्फ मुन्ना कोआरोपी बनाया है। दूसरी ओर नवेद मियां के बेटे हमजा मियां पर हमले की घटना के 12 घंटे बाद हमलावर पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के चौबीस घंटे बाद पुलिस इस मामले में खाली हाथ है। पुलिस का दावा है कि दोनों पक्षों के आरोपियों पर दबिश भी दी गई। दोनों ओर से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामला सियासी होने की वजह से पुलिस इस मामले में अपने कदम फूंक-फूंर कर रख रही है। पुलिस ने फिलहाल गाड़ियों का मुआयना कर लिया है। शहर कोतवाल के मुताबिक इस मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद ही आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें