फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद बड़ी उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से गिरा तामपान, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

रामपुर/शाहबाद/सैफनी/सैदनगर। बुधवार सुबह झमाझम बारिश हुई। बारिश से तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को गर्मी में तो राहत मिली लेकिन, बारिश थमने के बाद बड़ी उमस ने बेहाल कर दिया। बारिश से किसानों के चेहरे भी मुस्कुराहट आ गई। कई दिनों से मानसून का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बारिश ने बेहतर मानसून की उम्मीद जगा दी है।
विज्ञापन

कई दिनों से भीषण गर्मी की आग में झुलस रहे लोगों को बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने राहत दी। मंगलवार रात से ही आसमान में बादल छा गए। इसके बाद बुधवार सुबह काफी देर तक बारिश हुई। हालांकि कुछ स्थानों पर अधिक देर तक बारिश नहीं हुई लेकिन, इस बारिश के बाद तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। बुधवार को तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा जबकि, पिछले दिनों यह 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। बारिश की दस्तक ने किसानों को भी राहत दी। धान की फसल की रोपाई के लिए इंतजार कर रहे किसानों को बारिश ने राहत दी। साथ ही आने वाले दिनों में अच्छे मानसून से सिंचाईं को लेकर भी किसानों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें