फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में केमरी रोड पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त मारुति वैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार का दिन हादसों के नाम रहा। हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसके बाद कार बुरी तरह जल गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बिलासपुर में मारुति वैन और बाइक की टक्कर में दो की मौत हो गई। इसके अलावा स्वार में भी एक बाइक ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। इनके अलावा टांडा में एक ट्रक की टक्कर से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और ट्राली के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पूर्णागिरि जा रही एक मारुति वैन की बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन और बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके घायलों को अस्पताल भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि एक बाइक पर तीन लोग सफर नहीं करते तो शायद यह हादसा नहीं होता। कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करना बाइक सवारों पर भारी पड़ गया। 
शाहबाद थाने के ग्राम गुजरैला निवासी राजू वाल्मीकि का पुत्र हरिओम (22) शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बाइक से रुद्रपुर की सिडकुल स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी करके घर लौट रहा था।
विज्ञापन


उसके साथ बाइक पर उसका भतीजा विक्की पुत्र कल्लू और दोस्त मोनू पुत्र प्रताप निवासी अलीगंज बरेली भी थे। इसी दौरान बिलासपुर-केमरी रोड पर सामने से आ रही वैन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद वैन रोड किनारे पलट गई। वैन चालक शाहबाद के ग्राम चौकोनी निवासी अवधेश यादव (25) के अलावा ग्राम गढ़ चौकोनी निवासी अजय कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, गौरव व तीन बच्चे सवार थे।  

सूचना पर थाना प्रभारी सुनील अहलावत भी पहुंच गए। पुलिस ने सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने वैन चालक अवधेश व बाइक चालक हरिओम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हादसे में तीनों बच्चे ठीक हैं। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों युवकों की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें