फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच हजार से अधिक किसानों को मिला 2.81 करोड़ रुपये का फसल मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। फसल बीमा योजना के तहत जिले में 5610 किसानों को क्लेम मिला है। खरीफ फसल के किसानों को 2.81 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला है जबकि, बीमा कंपनी को 70.86 लाख रुपये की प्रीमियम प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से किसानों के लिए फसल बीमा योजना का संचालन किया जाता है। इसके तहत रामपुर में गेहूं, धान, सरसों आदि फसलों के लिए 2021 में 8572 किसानों ने फसल बीमा कराया था। इससे कंपनी को 70.86 लाख लाख रुपये प्रीमियम प्राप्त हुई थी। बेमौसम बारिश और बाढ़ की वजह से किसानों की फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ा था, इसके बाद किसानों ने बीमा क्लेम किया। सर्वे के बाद जिले में 5610 किसानों को क्लेम मिला, जिससे उन्हें 2.81 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। जिला कृषि नरेंद्र पाल ने बताया कि फसल बीमा योजना किसानों के लिए हितकारी है। ऐसे में मौसम या किसी अन्य कारण से किसानों की फसलों को नुकसान हो जाए, तो इससे किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें