रामपुर। बुधवार को जिले में 35 ग्रामीण क्षेत्रों के क्लस्टर समेत 64 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिसमें कुल 5239 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें महिला अस्पताल में बनाए गए महिला विशेष बूथ पर 118 महिलाओं ने टीका लगवाया।
बुधवार को 18 से 44 साल आयु वाले 3854 लोगों पहली डोज ली। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 1000 लोगों ने पहली और 94 लोगों ने दूसरी डोज ली। साठ साल से अधिक आयु वाले 212 लोगों ने पहली और 79 लोगों ने दूसरी डोज ली। संवाद