फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि-

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर इस अवसर पर हुई संगोष्ठी में जिला प्रभारी राजीव सिसौदिया ने कहा कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा देने और देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को भारतीय जनता पार्टी व्यर्थ नहीं जाने देगी। जिला महामंत्री अशोक विश्नोई, पंकज लोधी, जिला उपाध्यक्ष अनुज सक्सेना, अवधेश शर्मा, अमित दिवाकर, शकुंतला लोधी, लक्ष्मण शर्मा, देवेश गुप्ता, अंकुर सक्सेना, राहुल, प्रेम लोधी, मुंशीलाल सैनी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर सिविल लाइंस मंडल में भी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मना कर उन्हें याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए पौधरोपण भी किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ के सभापति सूर्य प्रकाश पाल, मंडल अध्यक्ष देवेश गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, अशोक बाबू सैनी, अनिल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें