फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल विवाह बंधन में बंधेंगे ढाई सौ से अधिक जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार शाम तक 260 जोड़ों का पंजीकरण हो चुका था, जबकि पंजीकरण शुक्रवार को भी किए जाएंगे। सामूहिक विवाह आयोजन के लिए विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं, लेकिन, मौसम का बिगड़ता मिजाज कार्यक्रम में खलल डाल सकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 फरवरी को प्रदेश भर के सभी जिलों में एक साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कराने के आदेश दिए थे। जिसमें प्रत्येक जिले को कम से कम डेढ़ सौ जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया था। दिसंबर माह में ही जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन कर ढाई सौ से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया गया था। इसके बाद जनवरी माह में एक बार फिर करीब एक माह के अंतर पर ही डेढ़ सौ जोड़ों का विवाह कराने के आदेश के बाद प्रशासन एक्टिव हो गया। जिसके बाद जनपद में शनिवार को होने वाले सामूहिक विवाह के लिए बृहस्पतिवार शाम तक 260 जोड़ों का पंजीकरण किया जा चुका है। जिले में अब तक चार सौ से अधिक जोड़ों का विवाह सामूहिक विवाह योजना के तहत हो चुका है। दिसंबर माह में हुए सामूहिक विवाह में सर्वाधिक जोड़े स्वार क्षेत्र से थे, इस बार भी स्वार बीडीओ व समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम के प्रयासों से सर्वाधिक जोड़े स्वार क्षेत्र से ही हैं। बृहस्पतिवार तक स्वार क्षेत्र से 175, मिलक क्षेत्र से 44, बिलासपुर क्षेत्र से 17, शाहबाद क्षेत्र से 23, रामपुर नगर से 11 पंजीकरण हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें