रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने फैजाबाद का नाम तो अयोध्या रख दिया, लेकिन अयोध्या का क्या नाम होगा यह तो बताया नहीं बताया है। मेरी राय में रामपुर उसका नाम रख दिया जाए और रामपुर ख़ाली हो जाए तो मेरे नाम से उसका नाम रख दिया जाए।
बुधवार को पत्रकारों के सवाल के जवाब में आजम खां ने कहा कि फैजाबाद जिले का नाम था और अयोध्या तहसील है। अब जबकि जिले का नाम अयोध्या रख दिया गया है तो अयोध्या का भी नया नाम रखा जाना चाहिए। अयोध्या का नया नाम क्या होगा यह तो नहीं बताया योगी जी ने। मेरी राय में राम की नगरी है, राम की बस्ती है तो रामपुर उसका नाम रख दिया जाए तो अच्छा होगा और अच्छा लगेगा। इस रामपुर का नाम ख़ाली हो जाए तो मेरे नाम से इसका नाम रख दिया जाए। योगी जी तो पहली बार एमएलसी हुए बने हैं, जिसका प्रत्यक्ष रूप से चुनाव भी नहीं होता है। जनता ने उनकी पार्लियामेंट की ख़ाली हुई सीट को बुरी तरह हराकर यह साबित किया कि उनका वहां अब कुछ नहीं रहा। मैं यहां से नौ बार जीता हूं। एक बार राज्यसभा में और चार बार मंत्री रहा हूं। रामपुर मेरा वतन है और जब यह रामपुर, रामपुर नहीं रहेगा तो कोई नाम तो देंगे योगी जी थोड़ा दिल बड़ा करें सब का साथ सब का विकास पर चलिए। विकास तो आपके बस की बात नहीं है पैसे ही नहीं हैं तो सब के साथ में इतना काम करे जैसे मैं मांग कर रहा हूं।