फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलाखार नदी में डूबकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलाखार नदी में डूबकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन

सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र के समोदिया बख्ती गांव में पीलाखार नदी में डूबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों कीमदद से वृद्ध के शव को नदी से बाहर निकाला और फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के समोदिया बख्ती गांव निवासी मंगलसेना (60) बृहस्पतिवार को दोपहर के वक्त नदी में नहाने के पहुंचा था। वह नदी में नहा ही रहा था कि अचानक वह गहरे पानी में चला गया,जिसके बाद वह पानी में डूब गया। पानी में डूबते वक्त उसने शोर शराबा किया,जिस पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई। ग्रामीण उसकी मदद को आगे आने लगे,लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी ग्रामीण को बचाया नहीं जा सका। आसपास के लोगों ने किसी तरह नदी में घुसकर काफी कोशिशों केबाद शव को नदी से बाहर निकाला। मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना केबाद वृद्ध के परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें