फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों की साफ सफाई पर खर्च होंगे 60 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नालों की साफ- सफाई पर खर्च होंगे 60 लाख रुपये
विज्ञापन

रामपुर।
जलभराव और गंदगी से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से बरसात से पूर्व ही नालों की साफ-सफाई की जाएगी। इसके लिए 60 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया। बोर्ड की बैठक से प्रस्ताव के अनुमोदन के बाद नालों की साफ सफाई का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में शहर की हालत बद से बदतर हो जाती है। हल्की सी बरसात में ही सड़कों से लेकर गलियां तक भर जाती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए सपा सरकार में शहर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की कवायद की गई। सिर्फ नालों पर ही करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए। बड़े-बड़े पक्के नालों का निर्माण कराने के साथ ही छोटे-छोटे नालों का भी निर्माण कराया गया। सभी नाले चालू हो गए, जिनके रखरखाव और साफ-सफाई का जिम्मा नगर पालिका के पास है। हर साल की तरह इस बार भी नगर पालिका की ओर से बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए नालों की साफ सफाई की योजना बनाई गई है। इस बार नालों की सफाई पालिका का निर्माण विभाग कराएगा। शहर के सभी 36 नालों की सिल्ट आदि निकाली जाएगी, जिससे बरसात के दिनों में पानी की निकासी का प्रवाह बना रहे और किसी भी तरह से निकासी बाधित न हो। निर्माण विभाग की ओर से करीब 60 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है, जिससे नालों की साफ सफाई का काम होगा। यह प्रस्ताव पालिका बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा, जिसके अनुमोदन के बाद साफ सफाई का काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें