फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में कोसी का जल स्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में कोसी का जल स्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा
विज्ञापन

रामपुर/सैदनगर। यूपी और उत्तराखंड में तीन दिन तक रुक-रुक हुई बारिश ने आम लोगों की बेचैनी को बढ़ा दिया है। रविवार को कोसी में 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा। इस दौरान कई गांवों के आसपास पानी आ गया, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
यूपी और उत्तराखंड में पिछले तीन दिन तक लगातार रुक-रुक कर बारिश हुई, जिसका असर अब कोसी नदी पर दिखने लगा है। रामनगर बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। रविवार को 10310 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया, जिसका असर कोसी नदी पर दिखने लगा है।
विज्ञापन

बारिश के चलते कोसी नदी का जल स्तर इस वक्त 194.37 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 197.83 मीटर है। कोसी नदी का जल स्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। नदी किनारे स्थित सैदनगर क्षेत्र के तमाम गांव के आसपास पानी भर गया। इसके अलावा स्वार, टांडा के साथ ही सदर क्षेत्र के तमाम गांवों के लोगों की बैचेनी बढ़ने लगी है।
स्वार क्षेत्र के पसियापुरा गांव में चारो ओर से पानी पहुंच गया, जिसके बाद यहां के लोगों की परेशानी बढ़ गई। कोसी के अलावा पीलाखार नदी में भी हलचल बढ़ी है इस वक्त पीलाखार में 180.83 मीटर पानी चल रहा है यह नदी खतरे के निशाने से चार मीटर नीचे बह रही है। कोसी, पीलाखार के साथ ही रामगंगा नदी अभी शांत चल रही है।
विज्ञापन

सैदनगर क्षेत्र के बजावाला, इमरता, रवन्ना, अहमदाबाद, प्रानपुर का मझरा, बिचपुरी गांव के पास तक आसपास तक पानी भर गया। पानी पहुंच गया। इसके अलावा दलेलनगर, प्रानपुर का मझरा, अलीगंज फैजगंज, खिजरपुर के लोगों की भी चिंता बढ़ गई है। यहां भी गांव के आसपास पानी आ जाने के बाद परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें