झमाझम बारिश से मुहल्लों में भरा पानी
रामपुर/मिलक/स्वार। शहर में शुक्रवार को बार फिर बारिश हुई। बारिश की वजह से कई मुहल्लों में जलभराव हो गया,जिसकी वजह से दिक्कत हुई। नाले नालियां चोक हो गई,जिसके बाद सड़के पानी-पानी हो गई। लोग खासे परेशान दिखे।
शहर में दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हुई। बृहस्पतिवार की रात में कई घंटे बारिश हुई और फिर शुक्रवार को दोपहर के वक्त भी काफी देर तक बारिश हुई। बारिश की वजह से शहर की सड़कों पर खूब पानी देखा गया। जौहर रोड पर कचहरी के पास पानी भरा रहा। इसके अलावा आगापुर रोड पर भी बारिश का पानी भर आने के बाद लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विकास नगर, लक्ष्मीनगर, रफत कालोनी, महिला डिग्री कालेज के पास रोड पर समेत कई अन्य इलाकों में बारिश के बाद जलभराव हो गया,जिसकी वजह से लोग परेशान भी दिखे। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सैदनगर क्षेत्र में भी शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई,जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के तमाम गांवों में पानी भरने से जलभराव हो गया,जिसकी वजहम से लोग खासे परेशान रहे। दूसरी ओर दढ़ियाल में गुरूवार रात से शुक्रवार दोपहर बाद तक हुई लगातार बारिश ने कस्बे की सूरत बगिाड़ कर रख दी । नालियां चोक होने से कस्बे की सड़कें और गलियां जलमग्न हो गयीं। सड़कों पर पानी भर जाने से आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा द्य लगातार कभी तेज तो कभी कम बारिश से कस्बे की साप्ताहिक बाजार ए पुलिस चौकी मार्ग ए मौहल्ला पड़ाव ए काशीपुर मार्ग ए मिलक हस्सन मार्ग ए आदि सड़कों व गलियों में एक से डेढ़ फीट तक पानी भरा रहा। इसके कारण पैदल ग्रामीणों का गुजरना बेहद मुश्किल रहा। वहीं फत्तावाला स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर व मदरसा खाजिनुल उलूम में डेढ़ से दो फीट तक पानी भरा रहा। केंद्र पर आने वाले शिक्षकों व मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मिलक में बारिश से बाजारों में कीचड़ और फिसलन से शुक्रवार को राहगीरों को जूझना पड़ा। जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। नगर एवं क्षेत्र में शुक्रवार को बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव, कीचड़ और फिसलन हो गई। हाईवे पर तीन बत्ती चौराहे से लेकर जामा मसजिद तक खस्ताहाल सड़क पर गड्ढों के कारण जलभराव हो गया। पटरी पर कीचड़ की भरमार रही। पटवाई रोड और साप्ताहिक बाजार में फिसलन के कारण लोगों का निकलना दुश्वार हो गया।
स्वार में गुुरुवार को दिन भर हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं गर्मी से लोगो को राहत मिली। बाजारों में रौनक दिखाई नही दी। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में कैद रहे। वहीं बारिश से स्कूली बच्चों को भारी परेशानियाें का सामना करना पड़ा। खंड विकास परिसर में जल भराब हो जाने के कारण लोगों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।