फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों का अर्द्धशतक : 50 नए मामले आए सामने, 44 डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शनिवार को जिले में 50 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई। इनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 व 18 जुलाई को भेजे गए 1242 सैंपल में से प्राप्त 1012 सैंपल रिपोर्ट में 31 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जबकि 19 संक्रमित जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन, एंटीजन टेस्ट और निजी लैब द्वारा पोर्टल पर रिपोर्ट किए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि 17 जुलाई को 610 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 399 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। जिसमें तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 396 सैंपल की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव पाई गई है। इन तीन संक्रमितों में एक ओरियंटल बैंक बिलासपुर शाखा से संबंधित, एक नलकूप खंड से संबंधित है और एक सैंपल शिवापुरम कालोनी से है। इसके साथ ही 18 जुलाई को भेजे गए 632 सैंपल में 28 सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव और 585 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये 28 संक्रमित नलकूप विभाग, आईसीआईसीआई बैंक, आदर्श कालोनी, पीडब्लूडी कार्यालय, मिस्टन गंज, माजुल्लानगर बिलासपुर, डीएवी स्कूल बिलासपुर, नगलिया आकिल अजीमनगर, अस्थायी जेल, इंदिरा कालोनी, स्वार, मिलक, नगर पालिका रामपुर, ज्वालानगर, बजोड़ी टोला, बजरिया फतेह अली खान, कोतवाली क्षेत्रों से संबंधित हैं। वहीं 19 लोगों में जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन, एंटीजन टेस्ट व निजी लैब में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। ये संक्रमित महिला अस्पताल, विकास भवन, राहे रजा, कैथ वाली मस्जिद, बजोड़ी टोला, लाल मस्जिद, शुतरखाना, गंगापुर आवास विकास, जीना इनायत खां, खेड़ा गजरौला, सराय गेट, सिविल लाइंस, कोयला का मझरा, राजद्वारा हनुमान मंदिर की गली, बब्बलपुरी टांडा बादली, कुतुब मियां का फाटक निकट तिलक कालोनी से संबंधित हैं।
इसके साथ ही 34 लोगों को जौहर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल व दस लोगों को मुरादाबाद के निजी मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद जिले में कुल सक्रियसंक्रमितों की संख्या 153 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें