रामपुर। शासन के आदेश के बाद जिला कारागार में बंद 49 बंदियों को आठ सप्ताह के पेरोल पर रिहा कर दिया गया है।संबंधित थानों की पुलिस उनको उनके घर तक पहुंचा देगी।
कोरोना वायरस के चलते पूूरे देेश भर में 21 दिन का लॉकडाउन किया जा चुका है। लोगों को घर से नहीं निकलने तक की हिदायत दी जा चुकी है ताकि इस बीमारी से बचा जा सके। इसी के चलते शासन ने पूूरे यूपी की जेलो में बंद सात साल से कम सजा वाले बंदियों की लिस्ट भी मांगी गई थी। उसके बाद सात साल के कम सजा वाले बंदियों को रिहा करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। शासन के आदेश के बाद बंदियों को छोड़ने का काम शुुरु कर दिया गया है। सोमवार शाम को जिला कारागार से 49 बंदियों को आठ सप्ताह के लिए पेरोल पर छोड़ दिया। इन बंदियों को पुलिस अपने सरकारी वाहन में लेेकर घरों तक छोड़ेगी ताकि जेल के बाहर भीड़ नही लग सके। जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि शासन से आदेश मिलने के बाद 49 बंदियों का आठ सप्ताह के छोड़ दिया गया है।इससे पहले 45 बंदियों और कैदियों को छोड़ा जा चुका है।