चौथे चरण में स्वार क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए 49 और लोगों ने नामांकन किया। अब उम्मीदवारों की संख्या 161 तक पहुंच गई है। पंचायत चुनाव का आखिरी चरण के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। स्वार क्षेत्र स्थित जिला पंचायत के आठ, जबकि क्षेत्र पंचायत के 218 वार्डों में नामांकन प्रक्रिया हुई।
नामांकन के लिए शुक्रवार को कुल 106 उम्मीदवारों ने 112 पर्चे दाखिल किए थे। नामांकन का शनिवार को आखिरी दिन था। आखिरी दिन सुबह से ही यहां प्रत्याशी समर्थकों के साथ दल-बल के साथ यहां पहुंचे। आरओ एवं एडीएम एमपी सिंह, एआरओ एवं सिटी मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया शुरू कराई गई।
वार्ड-7 से मोईनुद्दीन, शांति प्रसाद सागर, ब्रज कुमारी, कमला देवी, शरीफ अहमद, शमशाद अहमद, वार्ड-8 से जावित्री, आर्य हरि ओम, असगर अली, अकबर अली, शांति प्रसाद सागर, ब्रज कुमारी, हेमंत मौर्य, जावेद, रियासत, सहादत हुसैन, शमशाद अहमद ने नामांकन कराया।
वार्ड-9 से कमला रानी, गजेंद्र कुमार, परतरस उर्फ पतरस, मुनेश, प्रशान्त कुमार, सुरेश, परमेश्वरी, नरेशा उर्फ नरेश कुमार, वार्ड-10 से नाजमा, अंकित कुमार, रमजानी हुसैन, वार्ड-11 से इमरान, जाहिदा बी, फातिमा जेहरा, अकबर अली, नजाकत अली ने नामांकन कराया।
वार्ड-12 से अहमद हसन, रिजवान अहमद, तसद्दुक हुसैन, महबूब अली, आरिफ हुसैन, शकिल अहमद, सलीम, आसिफ मियां, बेबी। वार्ड-13 से लीलावती, सद्दाम, पूनम देवी, उमेश सरन, फूल सिंह, रघुनंदन ने नामांकन कराया।