फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चमरौआ विकास खंड में बनेंगी 44 सड़कें और नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चमरौआ ब्लॉक में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग करीब 1.25 करोड़ की लागत से 44 सड़कों और नालियाें का निर्माण करेगा। विभाग ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से इन सड़कों का काम शुरू हो जाएगा। ठेकेदार को 31 जनवरी तक काम पूरा करके देना होगा।
विज्ञापन

बारिश के कारण जिले की अधिकांश सड़कें खराब हो गई हैं। कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण लोगों को सड़कों पर चलने को मजबूरी का सामना करना पड़ रहा है। इसके तहत 44 सड़कों में काम कराया जाएगा।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया इन सड़कों में 35 हजार से लेकर नौ लाख रुपये तक की सड़क हैं। इसमें इंटरलॉकिंग टाइल के साथ ही नालियां निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निविदा डालने की तिथि छह अक्तूबर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें