फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्णय के बाद कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल अब खत्म हो गई है। हाईकोर्ट के निर्णय आने के बाद कर्मचारी अपने अपने काम पर वापस लौट आए, जिसके बाद सभी विभागों में कामकाज सुचारु हो गया है।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन को लेकर सरकारी कर्मचारी आंदोलित थे। छह फरवरी से कर्मचारियों ने हड़ताल शुरु कर दी थी, जिसमें प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, राजस्व संग्रह अमीन संघ, सिंचाई संघ, चकबंदी विभाग संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद आदि संगठन शामिल रहे। इससे विभागों के कामकाज प्रभावित हो रहे थे, जिसके बाद सरकार की ओर से भी हड़ताल को एस्मा कानून लागू कर दिया गया था। वहीं, इस मामले को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच भी एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिस पर निर्णय देते हुए हाईकोर्ट ने कर्मचारियों की हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया। हाईकोर्ट के रूख के बाद कर्मचारी भी पीछे हट गए और आंदोलन वापस ले लिया। शुक्रवार को सभी शिक्षक, कर्मचारी अपने अपने काम पर लौट गए, जिसके बाद विभागों के कामकाज शुरु हो गए। शिक्षक कर्मचारी अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिला सह संयोजक चरन सिंह ने बताया कि उच्च पदाधिकारियों के निर्देश के चलते यह हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। आगे जैसे भी निर्देश होंगे, उसी के अनुरूप आंदोलन किया जाएगा। वहीं, कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें