रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बजट को लेकर प्रतिक्रिया दी गई। शहर अध्यक्ष मामून शाह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार का बजट एक जैसा है। देश में महंगाई बड़ गई है और युवा बेरोजगार है, बजट में आम जनता का कोई ख्याल नहीं रखा गया। बैठक में नौमान खां, दिव्यांश सिंघल, हसीब खां, रमेश प्रभाकर, रामगोपाल, मणि कपूर, नफीस विक्की, महफूज मंसूरी आदि मौजूद रहे।