रामपुर। मुरादाबाद से दवा लेकर लौट रहे एक बंदी रक्षक की रोडवेज बस में हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव को अपने घर ले गए हैं।
बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के गूना नगला गांव निवासी राकेश कुमार जिला कारागार में बंदी रक्षक के पद पर तैनात थे। उनकी सेहत काफी समय से खराब चल रही थी। राकेश अपने भाई दिनेश के साथ मुरादाबाद में एक डाक्टर को दिखाकर वापस रोडवेज बस से रामपुर आ रहे थे। रास्ते में राकेश की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें उनके भाई दिनेश ने जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित करदिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद जेल के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। राकेश के भाई दिनेश का कहना था कि उनके भाई की तबियत खराब चल रही थी और इलाज मुरादाबाद में चल रहा था। शनिवार को वह मुरादाबाद दिखाकर वापस लौट रहे थे। तभी यह घटना हुई।