फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम की मिठास के बीच सजी सुरों की शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आम की मिठास के बीच सुरों की शाम
विज्ञापन

रामपुर। सांस्कृतिक प्रेरणा मंच की ओर से आम महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें आम और जामुन के फलों के भोज के बीच युवा व आकाशवाणी कलाकारों ने नए पुराने फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

रंगोली मंडप में हुए कार्यक्रम की शुरुआत आयुषी ने सरस्वती वंदना से की। संस्कृति प्रेरणा मंच की ओर से पिछले पांच साल से सामाजिक समरसता के लिए आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले भर से हर वर्ग के लोग आम और जामुन का भोज होता है। युवा कलाकार अपनी प्रतिभा से मनोरंजन भी करते हैं। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत आकाशवाणी के जाने-माने उद्घोषक सुरेंद्र राजेश्वरी और राकेश ने बॉलीवुड के गीतों से की। जिसमें ये शाम मस्तानी मदहोश किए जाए, लागा चुनरी में दाग, जिंदगी एक सफर है सुहाना आदि गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद ऋतिका और आयुषी ने राजस्थानी घूमर नृत्य और मोहे रंग दे लाल गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू बालिका इंटर कालेज की अंशिका ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भोज कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस दौरान विहिप से रास बिहारी, सुभाष नंदा, सोनी ताऊ, वीरेंद्र गर्ग, राजीव मांगलिक, योगेंद्र चौहान, अनिल वशिष्ठ, राजीव सिंघल, धनंजय पाठक, महेश जुनेजा, सतेंद्र भटनागर, अनूप अग्रवाल, नागेंद्र, सरदार जावेद खां, वसीम, बब्लू खां, अब्दुल्ला, शिवांश पाठक, श्रीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें