फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोक्स के मास्टर स्ट्रोक से गरमाई सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में ठियोग-कुमारसैन कांग्रेस टिकट को लेकर चल रही असमंजस आखिरी पलों में कुछ ऐसी बदली जिसका किसी को अनुमान भी नहीं था। आखिरी पलों में मंत्री विद्या स्टोक्स ने मास्टर स्ट्रोक खेल कर राजनीति को गरमा दिया। नामांकन के आखिरी दिन से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस का टिकट दीपक राठौर झटक ले गए। उन्होंने चंद कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल कर दिया। हालांकि सोमवार को सुबह करीब सवा दस बजे दीपक राठौर जब ठियोग पहुंचे तो कांग्रेस के कुछ लोग उनसे मिले।
सोमवार को अचानक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ठियोग से विद्या स्टोक्स के नामांकन भरने की सूचना मिली। आनन फानन में कार्यकर्ता एकजुट हुए और एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान विद्या स्टोक्स ने भी नामांकन भरा। अब देखना यह है कि छंटनी में कांग्रेस के किस दावेदार को बाहर किया जाता है। लेकिन स्टोक्स के इस कदम से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। विस क्षेत्र ठियोग-कुमारसैन में भाजपा, सीपीआईएम और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा ।
विज्ञापन


गला दिखाने गई थी चंडीगढ़ : स्टोक्स
मंत्री विद्या स्टोक्स जब नामांकन भरने के लिए एसडीएम कार्यालय में आई तो एक अधिकारी ने उनकी तबीयत के बारे में पूछा। स्टोक्स ने जवाब दिया कि मेरा गला ठीक है। कहा कि वे चंडीगढ़ इसे दिखाने के लिए ही गई थी।
विज्ञापन


नामांकन में शामिल हुए नाराज राजेंद्र
स्टोक्स ठियोग में जैसे ही नामांकन भरने के लिए आई तो लंबे अरसे से खफा चल रहे और कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ चुके राजेंद्र वर्मा भी एसडीएम कार्यालय में पहुंच गए। हालांकि कार्यकर्ताओं ने उन्हें आते ही मंत्री के साथ बैठा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें