फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 26 से दिन में भारी वाहनों की नहीं होगी इंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 26 से दिन में भारी वाहनों की नहीं होगी इंट्री
विज्ञापन

रामपुर। शहर में 26 अक्तूबर से भारी वाहनों की दिन के समय में इंट्री नहीं होगी। इसके लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। तैयार प्लान के मुताबिक सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक कोई भी भारी वाहन शहर की सीमा में दाखिल नहीं होगा।
विज्ञापन

शहर की सड़कों खासतौर से राम- रहीम पुल पर भारी वाहनों की वजह से होते हादसों के बाद पुलिस प्रशासन ने ट्रांसपोर्टर्स के साथ मिलकर संयुक्त रूप से फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक अब 26 अक्तूबर से शहर में भारी वाहनों की इंट्री नहीं होगी। भारी वाहनों पर यह प्रतिबंध सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक लागू रहेगा। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा के मुताबिक शहर में बढ़ते हादसों को देखते हुए राम- रहीम पुल पर भी दिन में भारी वाहन नहीं दौड़ेंगे। यहां पर भी 26 अक्तूबर से भारी वाहनों की नो इंट्री होगी। इसके अलावा शहर में लखनऊ या फिर मुरादाबाद से बरेली जाने वाले वाहन भी बाईपास से गुजारे जाएंगे। इसके लिए पुलिस को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही इसका सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। यदि नो इंट्री के वक्त कहीं पर कोई भारी वाहन पाया गा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें