फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरमंड बाजारे हो... पर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

ननखड़ी एसोसिएशन ने रामपुर के पास एक नीजि होटल में रविवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष जसवीर ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसके अलावा विशेष अतिथि पार्षद नगर परिषद रामपुर ध्रुव शर्मा, महासचिव उज्ज्वल कश्मीरी और महासचिव जॉनी कायथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बीरबल मुसाफिर एंड म्यूजिकल ग्रुप लगा रे लगा, तांत्रा तांत्रा, निरमंड बाजारे हो, धारा पनूआ, रोहड़ू जाना मेरी आमीये और कुल्लू मनाली लगा मेला आदि गीतों पर दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान ननखड़ी एसोसिएशन के प्रधान विनीत चौहान, शबनम चौहान, उप प्रधान प्रीक्षित बिष्ट, हैमा श्याम, कोषाध्यक्ष अंशुल मेहता, मोहन मेहता, गोल्डी मेहता, रोबिन श्याम, मोहित चौहान, अंशिका चौहान, स्मृति शुक्ला, सुनीति चौहान, अखिल चौहान, लोचन चौहान, अभिषेक मेहता, संजय शुक्ला और अखिल मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें