फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मिठाई-सड़ी सब्जी की नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

मुख्य बाजार कोटगढ़ में शुक्रवार को नायब तहसीलदार ने औचक निरीक्षण किया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार ने बाजार में सभी दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों से खराब मिठाई को कूड़ेदान में फिंकवाया। इसके बाद खराब सब्जियों और अन्य दुकानों से एक्सपायर सामान को नष्ट करवाया। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई कि यदि किसी के पास खराब व एक्सपायरी सामान पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कोटगढ़ प्रदीप कुमार जस्ल ने बताया कि जिलाधीश के निर्देशानुसार पोलिंग स्टेशन के निरीक्षण और बरसात में खराब चीजों के सेवन से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए यह औचक निरीक्षण किया गया, ताकि क्षेत्र में साफ, शुद्ध और गुणवत्ता वाली वस्तुएं लोगों को मिल सके। प्रशासनिक टीम के साथ ग्राम पंचायत कोटगढ़ प्रधान कैलाश भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायतों को भी निर्देश दिए गए हैं कि समय-समय पर देखरेख करते रहें। बरसात के मौसम में बाजारों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें