फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी का असर,बाजार में नहीं लौटी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी का असर,बाजार में नहीं लौटी रौनक
विज्ञापन

रामपुर। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के बाद बाजार का माहौल अभी भी पूरी तरह से नहीं बदला। कहीं पर पुराने रेट पर ही सामान बेचा गया तो कहीं व्यापारी जीएसटी को समझने में ही लगे रहे। ब्रांडेड रेडीमेड कपड़ा का बाजार चढ़ा है। रेडीमेड ब्रांडेड कपड़े अब महंगे हो गए हैं। बाजार में सुस्ती की वजह से दिक्कत भी बढ़ी है।
विज्ञापन

एक जुलाई सेजीएसटी लागू हो गई है। जीएसटी यानि एक देश और एक टैक्स। जीएसटी लागू होने के बाद बाजार का माहौल हल्के-हल्के बदलने लगा है। रेडीमेड कपड़ों का बाजार हो या फिर अन्य वस्तुओं की मार्केट हर जगह जीएसटी को लेकर उथल पुथल मचा हुआ है। हालांकि ज्यादातर बाजार अभी पुराने रेट पर ही चल रहा है। रविवार को मौसम सुहावना था और संडे का भी दिन था,लेकिन इसके बाद भी ग्राहक बाजार से गायब थे। जीएसटी लागू होने के बाद मार्केट सूना सूना लग रहा था। शहर के मिस्टन गंज, बाजार नसरुलला खां, राजद्वारा, सुपर मार्केट, गुरुद्वारा रोड, ज्वाला नगर समेत तमाम इलाकों के व्यापारी जीएसटी को लेकर उलझे हुए दिखे। व्यापारी तबका परेशान सा दिखा। रविवार की शाम को बाजार में सन्नाटा था। रेडीमेड वस्त्र जीएसटी लगने के बाद से महंगे हो जाएंगे। ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े पर 17 फीसदी टैक्स लगने की बात कही जा रही है। हालांकि रेट अभी पुराने ही चल रहे हैं। कुछेक व्यापारियों को दिक्कत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें