फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 378 तालाबों की खुदाई का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रवासी मजदूरों की आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए शासन के निर्देश पर जनपद में तालाबों पर खुदाई कराने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर जनपद में वर्तमान में 378 तालाबों पर खुदाई का कार्य किया जा रहा है, जहां लगभग छह हजार कामगार मनरेगा के तहत कार्यरत हैं। उपायुक्त मनरेगा प्रभु दयाल ने बताया कि आगामी बारिश से पूर्व तालाबों की खुदाई के कार्य को युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान तालाबों पर खुदाई कार्य प्राथमिकता से कराया जा रहा है, ताकि दैनिक मजदूरी करने वाले एवं बाहरी राज्यों में काम करने वालों को वापस अपने घरों में लौटने के बाद आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

अब तक लगभग 140000 मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है। जनपद में 1208 तालाबों पर खुदाई का कार्य प्रस्तावित है। ऐसे तालाब जहां अभी कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है, उनके संबंध में सभी जरूरी प्रक्रियाएं संपन्न कराई जा रही हैं, ताकि उन गांव के मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को रोजगार दिया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें