रामपुर। जिले में शनिवार को जिला कारागार समेत 21 स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए गए। जिसमें जिला कारागार के 120 बंदी/कैदी समेत कुल 3631लोगों ने टीके लगवाए।
शुक्रवार को 18 से 44 साल तक आयु वाले 2352 लोगों ने पहली डोज और 226 लोगों ने दूसरी डोज ली। 45 से 60 साल आयु वाले 588 लोगों ने पहली डोज और 270 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 60 साल से अधिक आयु वाले 113 लोगों ने पहली और 82 लोगों ने दूसरी डोज ली। संवाद