फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की निगरानी में ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) को मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा का जिम्मा पैरामिलिट्री फोर्स पर है। जवान मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी में लगे हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भी मंडी समिति का दौरा किया। उन्होंने जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को मतदान खत्म होने के बाद देर रात तक ईवीएम जमा करने का सिलसिला जारी रहा। ऐसे में बुधवार को सुबह के समय जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा ने तमाम अधिकारियों के साथ मंडी समिति का दौरा किया। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों, अर्धसैनिक बलों के जवानों से वार्ता की। पूछा कि सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं है। इसके बाद दोनों ही अफसरों ने अलग अलग कमरों के बाहर निरीक्षण किया, जहां सबकुछ बेहतर था। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति ईवीएम के कमरों के बाहर नजर न आए। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें