रामपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी और पूर्व सांसद जयाप्रदा को शासन ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। शासनादेश रामपुर पहुंच चुका है। एसपी शिवहरि मीना ने बताया कि जयाप्रदा को वाई श्रेणी प्लस के साथ-साथ स्कॉट की भी सु विधा मिलेगी।
उनकी सुरक्षा में लगभग 17 पुलिस कर्मियों को लगाया जाएगा। रामपुर में उनके पहुंचते ही सुरक्षा उपलब्ध करा दी जाएगी। जयाप्रदा ने अपनी सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका जाहिर की थी, जिसके बाद उनको यह सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।