फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथमा बैंक के खातों में दूसरे दिन भी नहीं पहुंची सम्मान निधि की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। प्रथमा बैंक के खाताधारकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दूसरे दिन भी नहीं मिल सकी। एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया) की ओर से पैैसा न मिलने की वजह से यह समस्या आ रही है। ऐसे में ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को छह हजार रुपये की आर्थिक मदद की जा रही है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोरखपुर से योजना की शुरुआत की। पहली किश्त के रूप में दो हजार रुपये हस्तांतरित किए गए, जिसके तहत रामपुर के भी 57 हजार किसानों के खाते में धनराशि भेजी गई, लेकिन प्रथमा बैंक खाता धारकों को यह पैसा नहीं मिला। दूसरे दिन भी पैसा न मिलने की वजह से किसान परेशान हैं। ग्राम प्रधान संगठन के जिला प्रवक्ता काशिफ खां ने बताया कि प्रथमा बैंक के खाताधारकों को न कल मैसेज ही मिला और न ही आज धनराशि हाथ लगी। प्रथमा बैंक शाखाओं में कहा गया कि अभी सम्मान निधि का कोई पैसा नहीं आया है। प्रधान संगठन के नेता ने बताया कि इस सम्बन्ध में उनके द्वारा प्रथमा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक से बात की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि सबके खातों में पैसा पहुंच गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक का यह लापरवाह रवैया निंदनीय एवं किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को सम्मान निधि के माध्यम से लाभांवित करना चाहती है, लेकिन प्रथमा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक इस महत्वपूर्ण योजना में भी किसानों का शोषण कर रहे हैं। प्रथमा बैंक शीघ्र ही किसानों को उनकी धनराशि जारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें