रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट की गणित की परीक्षा हुई। इस दौरान 137 अनुपस्थित रहे। वहीं, कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका। इन दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को इंटरमीडिएट की गणित की परीक्षा थी। लिहाजा, निर्धारित समय से परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। तलाशी के बाद छात्र छात्राओं को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। गणित की परीक्षा में 1779 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें से 1642 उपस्थित रहे। 137 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर छापेमारी की गई, लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका है।