फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क मांगने पर बिजली विभाग के ठेकेदारों के खिलाफ भड़के निविदा कर्मी, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुविधा शुल्क मांगने पर भड़के बिजली कर्मी, प्रदर्शन
विज्ञापन

रामपुर। बिजली विभाग के निविदा कर्मियों ने मानदेय के बदले ठेकेदारों द्वारा सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बाद में अधिशासी अभियंता का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को निविदा कर्मी नवाब गेट स्थित अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। कुछ देर प्रदर्शन के बाद निविदा कर्मियों ने अधिशासी अभियंता एसके पांडेय को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि निविदा कर्मियों के ठेकेदार को विभाग से निविदा कर्मियों के मानदेय का चेक मिल गया है, लेकिन इसके बाद भी निविदा कर्मियों को छह माह के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार आठ सौ रुपये प्रतिमाह सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। दिवाली का त्यौहार भी आ गया, लेकिन निविदा कर्मियों के पास पैसा नहीं है। कहा कि पांच वर्ष तक इन ठेकेदारों ने निविदा कर्मियों का आर्थिक शोषण किया और सरकार जाने के बाद भी शोषण का सिलसिला जारी है। उन्होंने मानदेय का भुगतान कराने और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में छोटेलाल, संजीव पंचशील, शाहजेब मियां, अब्दुल गफ्फार, नसीर रिजवी, इमरान आकिल, महफूज मियां, अकरम खां, मदन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें