फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग मे 30 स्मार्ट कार्ड हुए जमा, रकम होगी वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्मार्ट कार्ड और ईटीएम की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी के साथ करार खत्म होने के बाद कई माह से निष्क्रिय पड़े स्मार्ट कार्ड धारकों की राशि रामपुर परिवहन विभाग अब यात्रियों को लौटा रहा है। इसके लिए 15 दिसंबर तक यात्रियों को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय में कार्ड जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है। इस दौरान अब तक 30 कार्ड धारक अपना कार्ड जमा कर चुके हैं।
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने कुछ साल पहले स्मार्ट कार्ड योजना की शुरुआत की थी। इससे यात्री को सामान्य किराये की अपेक्षा टिकट में काफी फायदा हो रहा था। इससे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के किसी भी डिपो की बस में कैशलेस यात्रा कर सकते थे, लेकिन एक साल पहले स्मार्ट कार्ड और ईटीएम की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी के साथ परिवहन निगम का करार खत्म हो गया था। जिसके बाद सभी कार्ड निष्क्रिय हो गए थे और यात्री इनका लाभ नहीं ले पा रहे थे। इस दौरान इन कार्डों में बकाया राशि भी थी। ऐसे में परिवहन निगम ने स्मार्ट कार्ड में बकाया राशि को यात्रियों को वापस करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद 15 दिसंबर तक परिवहन निगम रामपुर में कार्ड जमा करने की अंतिम तिथि घोषित की गई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि स्मार्ट कार्ड धारक अपना कार्ड जमा कर बकाया राशि ले सकते हैं। अब तक 30 कार्ड जमा हो चुके हैं। 15 दिसंबर तक जो यात्री अपना स्मार्ट कार्ड जमा कर देगा, उसके बकाये का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें