फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता रैली निकाल की मतदान की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। इन्टरनेशनल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सिविल लाइंस श्रेत्र में जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को मतदान का महत्व बताते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों ने आवास विकास, गंगापुर ,टैक्सी स्टैंड रोड आदि स्थानों पर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान अभय गुप्ता ने कहा कि 23 अप्रैल को हमें सारे काम छोड़कर पहले मतदान करना चाहिए। कहा कि पहले मतदान बाद में जलपान को आदर्श वाक्य मानते हुए मजबूत लोकतंत्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और मतदान करें। भारत लोकतांत्रिक देश है जहां पर जनता का शासन चलता है। मतदान एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे व्यक्ति अपने विचारों की दूसरों से सहमति और असहमति दिखा सकता है। मतदान एकमात्र ऐसा साधन है जिससे देश की जनता स्वयं अपने देश का विकास निर्धारित कर सकती है। इस दौरान पारुल गुप्ता, मयंक राय, जोगेंद्र सिंह, दीक्षा सक्सेना, उपासना, ऋषभ, कपिल गुप्ता, अभिषेक, मुदित माथुर, दीपक गुप्ता, डॉ. अजीम नकवी, राहुल, अमन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें